Tuesday, November 11, 2008
खाकी वदी की निगाहे होगी कम्प्यूटर पर
दहेज की लम्बी मांगों के आगे बेबस नरगिस
Monday, November 10, 2008
अहमदाबाद से चुराए गए लाखो रुपए बरामद
Sunday, November 9, 2008
इंदौर की जमीन बेचने के लिए धमकी देने वाले आरोपी ने किया विषाक्त सेवन
सूत्रों ने बताया कि अधिवक्ता नीलेश पालीवाल को धमकी देने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किए नाथद्वारा निवासी कपिल पुत्र रमेश पालीवाल को राजनगर थाना पुलिस ने रविवार दिन में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे 13 नवम्बर तक रिमाण्ड पर रखने के आदेश हुए। शाम को पुलिस का एक दल कपिल पालीवाल के घर से मोबाइल और सिम बरामद करने के लिए उसे लेकर नाथद्वारा पहुंची जहां पुलिस को चकमा देकर घर के अंदर पडा विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया। हालात बिगडने पर उसे चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उसे उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
श्रीनाथ जी के दर्शन कर अमिताभ बच्चन हुए भाव विभोर
स्वास्थ्य लाभ लेने उदयपुर आए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन प्रभु श्रीनाथजी एवं मेवाड़ के आराध्य देव एकलिंगनाथजी के दर्शनोपरांत रविवार शाम डबोक एयरपोर्ट से मुम्बई प्रस्थान कर गए।यहां होटल उदयविलास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे अमिताभ बच्चन रविवार सुबह प्रभु दर्शन करने अपनी पत्नी जया बच्चन को साथ लेकर होटल से रवाना होकर डबोक एयरपोर्ट पहुंचे।बच्चन दम्पत्ति डबोक एयरपोर्ट से अपने मित्र अमरसिंह व उनके परिवार तथा रिलायंस ग्रुप के अनिल अंबानी को साथ लेकर सड़क मार्ग से वाया मावली मार्ग होते हुए नाथद्वारा पहुंचे । यहां प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने के पश्चात बच्चन दम्पत्ति, अमर सिंह का परिवार व अनिल अंबानी उदयपुर के लिए रवाना हुए । इस दरमियान इन्होंने रास्ते में कैलाशपुरी स्थित मेवाड़ के आराध्य देव भगवान एकलिंगनाथ के दर्शन किये। दर्शनोपरांत यहां से रवाना होकर ये लोग होटल उदय विलास पहुंचे और यहां से डबोक एयरपोर्ट। डबोक एयरपोर्ट से शाम 4 बजकर 15 मिनिट पर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन व उनके सहयोगी मुम्बई प्रस्थान कर गए। अब तक अपनी सबसे लम्बी उदयपुर यात्रा के बाद बिग बी अमिताभ बच्चन रविवार शाम यहां से प्रस्थान कर गए मगर इस यात्रा के साथ वे वापस आने की संभावना भी छोड़ गए।अमिताभ बच्चन की दिली तमन्ना थी कि अपने पूरे परिवार के साथ वे प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने नाथद्वारा जाए। मगर अभिषेक बच्चन के अचानक बीमार होने से ऐश्वर्या के साथ वे उदयपुर नहीं आ पाए। इस कारण पूरे परिवार के साथ श्रीनाथजी के दर्शन करने की अमिताभ की तमन्ना अधूरी ही रह गई। ऐसे में ये संभावना जताई जा रही है कि वे आने वाले दिनों में कभी भी पूरे परिवार के साथ श्रीनाथजी के दर्शन करने पुनः उदयपुर की यात्रा पर आ सकते है। पांच दिवसीय उदयपुर प्रवास के दौरान बिग बी होटल उदयविलास में अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकले, इस कारण उनके प्रशंसक उनकी झलक पाने में सफल नहीं हो पाए। कई प्रशंसक तो सुबह-शाम पिछोला के आस-पास चक्कर काट यह टकटकी लगाए रहे कि हो सकता है बिग बी पिछोला में बोटिंग करने आएं और उनकी एक झलक दिख जाए। मगर ऐसे प्रशंसकों को भी कोई सफलता नहीं मिल पाई।
Saturday, November 8, 2008
परिवार प्रबंधन का सीरियल है जस्सू बेन जयंती लाल जोशी की जॉइंट फेमेली
ऐसे में जस्सू बेन जयंती लाल जोशी की जॉइंट फेमेली धारावाहिक न केवल भारतीय सभ्यता और संस्कृति का परिचायक है अपितु एक संयुक्त परिवार का प्रबंधन कैसे होता है इसका बखूबी से चित्रण किया है। हालांकि यह धारावाहिक मातृ सत्तात्मक है और मुख्य किरदार जस्सूबेन किस तरह अपने संयुक्त परिवार को बांधे रखा है इसका अच्छा सा उदाहरण प्रस्तुत किया है। धारावाहिक में कानपोर बा नामक महिला विलेन के रूप में है जिसे जस्सूबेन की परिवार के प्रति की गई व्यवस्थाओं पर नाराजगी रहती है और वह परिवार का प्रबंधन अपने हाथ में लेना चाहती है। हालांकि एक बार जस्सूबेन और अन्य परिजनों की सहमति से कानपोर बा के हाथ में परिवार प्रबंधन चला भी गया लेकिन कानपोर बा के प्रबंधन से न केवल परिवार टूटता रहा अपितु कानपोर बा भी एक भारी मुसीबत में फंसते-फंसते रह गई। धारावाहिक के अन्य किरदार शैलेष, प्रोफेसर चंद्रकांत गीता राजु भाई पिनाकीन नंदिनी पुष्पा और बालक वर्ग में केदार ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। संयुक्त परिवार में आने वाली समस्याओं के समाधान के प्रति प्रत्येक सदस्य का क्या दायित्व होता है प्रत्येक सदस्य अपना क्या योगदान दे सकता है। इसका भी अनुपम चित्रण से यह धारावाहिक अब लोगों का चहेता बनता जा रहा है।
इन्दोर में करोडो रुपये की भूमि बेचने के लिए वकील को दी धमकी
राजस्थान राज्य के राजसमन्द जिले में अधिवक्ता नीलेश पालीवाल को सेल फोन से धमकी देकर इंदौर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित उसकी करोड़ों रूपए की पैतृक जमीन को मात्र दस लाख रूपए में बेचने के लिए बाध्य करने के मामले में राजनगर थाना पुलिस ने मामले की सघन जांच कर अधिवक्ता के फूफेरे भाई को गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक संतोष चालके ने बताया कि अधिवक्ता नीलेश पालीवाल ने रिपोर्ट दी कि गत 20 अक्टूबर को उनके सेल फोन नम्बर 9414171719 पर किसी गुरू नामक व्यक्ति ने अपने सेल फोन नम्बर 9610615813 से सम्पर्क किया। गुरू ने सेल फोन पर धमकी दी कि नीलेश पालीवाल की दादीजी पार्वती बाई के नाम पर इंदौर (मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित करोड़ों रूपए की जमीन को दस लाख रूपए में बेचें अन्यथा नीलेश को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गुरू इसके बाद क ई बार पालीवाल को सेल फोन पर धमकी देता रहा। पुलिस उपाधीक्षक मनीष पुलिस निरीक्षक गोवर्द्धन लाल ने इस मामले की जांच करते हुए गुरू नामक सेल फोन नम्बर ट्रेस किया तो यह नम्बर नाथद्वारा निवासी रमाकांत पुत्र आनंदी लाल शास्त्री के नाम पर होना पाया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि रमाकांत ने उक्त नम्बर की सिम खरीदी ही नहीं हैं। इस पर पुलिस ने जलचक्की कांकरोली स्थित वोडाफोन के कार्यालय से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि सेल्समेन पंकज सेन द्वारा नाथद्वारा स्थित रॉयल्स ऐजंसी के कपिल पालीवाल को उक्त नम्बर की सिम देने की बात सामने आई। नाथद्वारा निवासी कपिल पालीवाल पुत्र रमेश जो कि अधिवक्ता नीलेश पालीवाल का फूफेरा भाई भी है से पूछताछ की तो उसने धमकी देने का जुर्म कबूल किया। पुलिस ने कपिल पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में कपिल पालीवाल ने यह भी बताया कि उसने इंदौर वाली जमीन को बेचने के लिए पार्वती देवी की ओर से फर्जी पॉवर ऑफ एटोर्नी भी तैयार की।गुमराह करता रहा पुलिस को ः पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में कपिल पालीवाल पुलिस को गुमराह करते हुए सिम के बारे में अनजान बनता रहा लेकिन पुलिस ने उसे मनोवैज्ञानिक तौर पर पूछताछ करने पर उसने सारे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। फर्जीवाडे का मामला भी ः कपिल पालीवाल के खिलाफ शुक्रवार को पार्वती सनाढ्य ने भी मामला दर्ज करवाया। पार्वती के अनुसार कपिल ने अपने सहयोगी दीपेश जैन के सहयोग से फर्जी पॉवर ऑफ एटोर्नी बनाई और इंदौर स्थित जमीन को इंदौर निवासी प्रमोद शुक्ला को बेच दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। धमकी देने का तीसरा मामला ः जिले में पिछले एक सप्ताह में करोडों रूपए के लिए धमकी देने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले नाथद्वारा में मिराज प्रोडक्ट के निदेशक मदन लाल पालीवाल को 15 करोड की फिरौती के लिए ईमेल पर धमकी दी। इसके बाद कांकरोली बस स्टेण्ड क्षेत्र निवासी अम्बालाल पालीवाल को धमकी देकर दो करोड की मांगे गए। तीनों मामलों का पुलिस ने राजफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।