Friday, February 6, 2009

खाने दे बच्चों को कचरा तभी वह रोग प्रतिरोधक क्षमता से बढा पाएंगे

आधुनिक जमाने में अभिभावक अपने बच्चों को अच्छे से अच्छे वातावरण मेंरखना चाह्तेहैं और उनके आसपास की जगह हमेशा स्वच्छ रखना चाह्ते हैं, यह गलत भी नहीं है परंतु इससे उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता पूर्णरूप से विकसित नहीं हो पाती है.
छोटे बच्चों की आदत होती है कि वे जमीन पर घोडा बनकर चलते समय अपने मार्ग में मिलने वाली किसी भी चीज को उठाकर मूँह में डाल लेते हैं. हम इंसानों के अंदर यह एक नैसर्गिक गुण होता है कि हम खाना खाना पहले से सीखे हुए होते हैं, और बच्चे हर चीज कोचखना चाहते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि हर चीज को चखना, अपने आसपास के वातावरण को समझने की प्रक्रिया का ही एक हिस्साहै. विशेषज्ञों का मानना है कि जब बच्चे कोई गंदी चीजमुँह मे डाल लेतेहैं तो कई प्रकार के बैक्टेरिया और किटाणुं उनके शरीर में जाते हैं और शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता कोकिटाणुओं की प्रोफाइल समझने का मौका मिलता है. किटाणुओं की यह प्रोफाइल आगे चलकर अन्य कई बिमारियों जैसे कि अस्थमा, एलर्जी, मधुमेह आदिसे लडने में शरीर की मदद करती है. जो बच्चे एकदम स्वच्छ वातावरण में रहते हैं और खुलीजमीन पर कभी खेलते नहीं हैं, उनमें इस प्रकार की एलर्जिक रोग होने की सम्भावना बढ जाती है. हालाँकि यह भी सच है कि हमें बच्चों को हमेशा स्वच्छ और अहानिकारक वातावरण मे ही रखना चाहिए परंतु यदि वे कभी कभार जमीन पर पडी कोई चीज उठाकर मुँह में डाल भी लें तो चिंता ना करें, इससे उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित ही होगी.

नीलामी की बोली लगती रही और बिक गए ख्यातनाम क्रिकेटर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी गोवा में शुरू हो चुकी है। आईपीएल सीज़न टू में अब
तक सबसे बड़ी बोली इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर ऐंड्रू फ्लिंटॉफ और पूर्व कप्तान केविन पीटरसन पर लगी है। फ्लिंटॉफ को चेन्नै सुपरकिंग्स ने करीब साढ़े 15 लाख अमेरिकी डॉलर (7।55 करोड़ रुपये) में खरीदा है। वहीं , पीटरसन को बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने इतने ही पैसे खर्च कर खरीदा है। इस तरह , आईपीएल सीज़न वन में सबसे ज़्यादा पैसा पाने वाले धोनी करीब (छह करोड़) को सीज़न टू में पीटरसन और फ्लिंटॉफ ने पिछाड़ दिया है। साउथ अफ्रीका के उभरते क्रिकेट सितारे जे।पी। डूमिनी को मुंबई इंडियंस ने साढ़े नौ लाख अमेरिकी डॉलर (4।66 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है। इसके साथ ही पीटरसन को बैंगलोर रॉयल चैलिंजर्स की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल द्रविड़ से कप्तानी छीन ली गई है। ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बोलर शॉन टेट को राजस्थान रॉयल्स ने साढ़े तीन लाख अमेरिकी डॉलर (1।70 करोड़ रुपये) में खरीदा है। दूसरी तरफ , दिल्ली डेअरडेविल्स ने इंग्लैंड के ओवैस शाह को 2।76 लाख डॉलर (1।53 करोड़ रु।) में खरीद लिया है। वहीं , इसी टीम ने इंग्लैंड के पॉल कॉलिंगवुड को 1।34 करोड़ रुपये में खरीदा है। डेकन चार्जर्स ने वेस्टइंडीज के फिदेल एडवर्ड्स को 1।50 लाख डॉलर (74 लाख रु।) में खरीदा है जबकि राजस्थान रॉयल्स ने साउथ अफ्रीका के उभरते हुए सितारे टाइरन हेंडरसन को साढ़े छह लाख डॉलर(3।19 करोड़ रुपये) में खरीदा है। श्रीलंका के थिलन तुषारा पर चेन्नै सुपरकिंग्स ने 1।40 लाख डॉलर (68 लाख रुपये) खर्च करने का फैसला किया है। नेस वाडिया और प्रीति जिंटा की अगुवाई वाले किंग्स इलेवन पंजाब ने भी आखिरकार पैसे की थैली का मुंह खोल दिया है। किंग्स इलेवन पंजाब ने इंग्लैंड के रवि बोपारा को 4।50 लाख डॉलर (2।20 करोड़ रुपये) में खरीदा है। बैंगलोर रॉयल चैलिंजर्स ने न्यूजीलैंड के काइली मिल्स को 1।60 लाख डॉलर में खरीदा है। बांग्लादेश के मशरफे मुर्तजा को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 6 लाख डॉलर (2।92 करोड़ रुपये) में खरीदा है। आईपीएल के पहले साल में पॉइंट टेबल में सबसे नीचे रही रॉयल चैलिंजर्स की टीम ने अपनी कुल रकम 19।5 लाख डॉलर में से अधिकांश पीटरसन पर खर्च किया , जिनकी बेसप्राइज 13।5 लाख डॉलर थी। इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तान फ्लिंटॉफ अब धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपर किंग्स के सदस्य होंगे।आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने कहा कि नीलाम हुए सभी खिलाड़ियों के साथ दो साल का अनुबंध किया जाएगा। बैंगलोर रॉयल चैलिंजर्स के मालिक विजय माल्या ने कहा कि वह पीटरसन को अपनी टीम में ही चाहते थे। उन्होंने कहा कि पीटरसन बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हमने नीलामी से पहले खिलाड़ियों की सूची बनाई थी , जिसमें वह शीर्ष पर थे। हमें अपनी बल्लेबाजी मजबूत करनी है और मैं उसके लिए इससे ज्यादा पैसा लगाने को भी तैयार था। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर फिल जैक और दक्षिण अफ्रीका के एश्वेल प्रिंस को किसी ने नहीं खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क भी पहले दौर में किसी फ्रेंचाइज़ी को नहीं लुभा सके। ऑस्ट्रेलिया के ल्यूक राइट को किसी ने नहीं खरीदा। न्यूजीलैंड के हरफनमौला जेस्सी राइडर को बैंगलोर रॉयल चैलिंजर्स ने 78 लाख रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज आंद्रे नेल को कोई खरीदार नहीं मिला। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलशेखरा के लिए भी किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। इंडियन प्रीमियर लीग की आठ फ्रेंचाइजी के पास 13।59 मिलियन डॉलर के बजट में 50 खिलाड़ियों में से 17 को खरीदने का अधिकार था। नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के 18, इंग्लैंड के सात , श्रीलंका के पांच , न्यूजीलैंड के तीन , दक्षिण अफ्रीका के सात , वेस्टइंडीज के छह और बांग्लादेश के चार खिलाड़ियों की बोली लगनी थी।

अब्दुल क़दीर ख़ान की नज़रबंदी हटाने के आदेश

पाकिस्तान में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल क़दीर ख़ान की नज़रबंदी हटाने के आदेश दिए हैं।
उन पर परमाणु तकनीकों और उपकरणों की तस्करी के आरोप लगे थे। हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिए गए फ़ैसले में कहा है कि क़दीर ख़ान अब अपने घर से निकल सकते हैं और मेहमानों से मिल सकते हैं। हालाँकि कहीं आने-जाने से पहले उन्हें सरकारी अधिकारियों को सूचित करना होगा। सरकार का कहना है कि ऐसी व्यवस्था क़दीर ख़ान की सुरक्षा को देखते हुए की गई है। क़दीर ख़ान के पक्ष में फ़ैसला आते ही पत्रकारों को उनसे मिलने की अनुमति मिली। उनका कहना था, "मैं आज़ाद हूँ। पहले पत्रकार मुझसे इस तरह नहीं मिल सकते थे।" उन्होंने स्पष्ट किया कि देश छोड़ कर जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। क़दीर ख़ान का कहना था, "मैं अपने देश में ही रहूँगा। अगर सरकार मुझसे किसी मामले पर सलाह लेना चाहती है तो मैं तैयार हूँ।" परमाणु तस्करी में संलिप्त रहने के कुछ देशों के आरोपों के बारे में क़दीर ख़ान ने कहा, "मैं उनके प्रति जवाबदेह नहीं हूँ। मैं सिर्फ़ अपनी सरकार के प्रति जवाबदेह हूँ।" ये पूछे जाने पर कि क्या सरकार से उनकी कोई शिकायत है, तो उनका कहना था, "नहीं, कोई नहीं। ज़रदारी भी आठ साल जेल में रहे और नवाज़ शरीफ़ को भी देश निकाला दिया गया लेकिन उनके ख़िलाफ़ कोई मामला साबित नहीं हुआ। ये होता रहता है।"

वेलेंटनाई डे पर प्यार का इजहार करने वाले जोडे को शादी के बंधन में बांधेगा श्रीराम सेना

श्री राम सेना पूरी ने धमकी दी है कि 14 फरवरी को वैलंटाइंस डे के मौके पर सार्वजनिक रूप से इश्क का इजहार करने वाले लड़के-लड़कियों की जबरन शादी कराई जाएगी। श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुतालिक ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता होटलों, हॉस्टलों और कॉलिजों के सामने प्रदर्शन करेंगे। सेना की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया कि कर्नाटक में वैलंटाइंस डे सेलिब्रेशन पर बैन लगाने के लिए सरकार से अपील की जाएगी। इस संबंध में गवर्नर रामेश्वर ठाकुर, मुख्यमंत्री येदयुरप्पा और गृह मंत्री वी.एस. आचार्य को ज्ञापन भी दिया जाएगा। मुतालिक ने कहा कि संगठन ने पांच टीमें बनाई हैं जो 14 फरवरी को चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगी। उनके पास खुफिया कैमरे भी होंगे। टीम के साथ पुरोहित भी होंगे जिनके पास हल्दी और मंगलसूत्र भी होंगे। वे शादी संपन्न कराएंगे और यह शादी बाकायदा रजिस्टर्ड होगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान हमारे कार्यकर्ता कानून को हाथ में नहीं लेंगे। लेकिन, उन्होंने यह चेतावनी दी कि जो पेरंट्स अपने बच्चों की ऐसी शादी नहीं चाहते हैं वे अपने बेटे और बेटियों को 14 फरवरी को बाहर न भेजें।

Wednesday, February 4, 2009

ब्ल्यू जीन' से बीस गुना तेज सुपरकंप्यूटर

कंप्यूटिंग स्पीड में नया धमाका फिर आईबीएम ने किया है। उसने कंप्यूटिंग स्पीड के अपने पुराने रेकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। आईबीएम ने अब जो नया सुपरकंप्यूटर पेश किया है वह मौजूदा सुपरकंप्यूटिंग मशीन 'ब्ल्यू जीन' से बीस गुना तेज है। आज यह विश्वास करना भी कठिन है कि सिर्फ आज से तेरह साल पहले ही सुपर कंप्यूटर टेराफ्लॉप हुआ करता था। कंप्यूटर गणना में पेंटाफ्लॉप का आशय है टेराफ्लॉप से 1000 गुना तेज। आज से एक साल पहले ही आईबीएम ने पहली बार पेंटाफ्लॉप (10 टु द पॉवर 15) के बैरियर को क्रॉस किया था। आईबीएम का यह नया सिस्टम है 'सीक्वेया'। यह 20 पेंटाफ्लॉप या बीस क्वाड्रिलियन कैलकुलेशन प्रति सेकंड कर सकेगा। सामान्य भाषा में कहें तो इससे सुपरकंप्यूटर की स्पीड बीस लाख लैपटॉप्स की क्षमता से भी अधिक होगी। 'सीक्वेया' में लगभग सोलह लाख कंप्यूटर चिप्स होंगी। इससे इसकी गणना क्षमता बढ़कर 1।1 पेंटाफ्लॉप ब्ल्यू जीन एल कंप्यूटर से भी अधिक हो जाएगी। 'सीक्वेया' की मेमॉरी क्षमता 1।6 पेटाबाइट्स रखी गई है। यह सुपर कंप्यूटर आईबीएम द्वारा अमेरिकी ऊर्जा विभाग के लिए बनाया गया है, जिसे कैलिफॉर्निया की लॉरेंस लाइवमोर नैशनल लैबोरेटरी में 2012 में स्थापित किया जाएगा। 'सीक्वेया' का उपयोग एक और मशीन जिसे 'डॉन' कहा जाता है, के साथ न्यूक्लियर टेस्ट सिमुलेशन और विस्फोट में किया जाएगा। डॉन का निर्माण पहले ही हो चुका है। आईबीएम के प्रवक्ता रॉन फावेली ने बताया कि दोनों ही मशीनों का उपयोग हमारे न्यूक्लिअर भंडार की सुरक्षा और विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने में किया जाएगा। रॉन ने संतोष जाहिर करते हुए कहा - सीक्वेया इज बिग। सुपरकंप्यूटर की स्पीड में प्रगति बहुत तेजी के साथ देखने को मिल रहा है। निर्माण की नई तकनीकों और सस्ती चिप के विकास से यह सब संभव हुआ है। सिर्फ 1996 में ही एक ट्रिलियन गणना प्रति सेकंड (टेराफ्लॉप) करने वाली मशीन बनाना संभव हुआ था, तब पेंटाफ्लॉप बहुत दूर की कौड़ी लगता था। दो साल पहले सन माइक्रोसिस्टम्स ने 59 मिलियन डॉलर की मशीन पेश की थी - कॉन्सटेलेशन। इस मशीन का दावा 421 टेराफ्लॉप स्पीड के साथ, सबसे फास्ट ऑपरेटिंग सिस्टम होने का था। सिर्फ दो साल बाद ही सीक्वेया इसकी 50 गुनी स्पीड हासिल करने वाली मशीन बन रही है। सीक्वेया की लागत निश्चित रूप से ज्यादा है, पर नई पीढ़ी के सुपर कंप्यूटर किसी भी तरह पुरानी पीढ़ी के कंप्यूटर से ज्यादा फास्ट और सस्ते हैं। नया स्पीड बैरियर है एक्साफ्लॉप - 10 टु द पॉवर 18। यद्यपि यह भी सच है इस उपलब्धि के एक सप्ताह पहले ही आईबीएम ने वर्ल्डवाइड ऑपरेशन से 3000 कर्मचारी छटनी किए जाने की घोषणा की थी। NBT

फेअरनस क्रीम बनाने वाली कंपनियों करे दावा साबित

स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदॉस ने फेअरनस क्रीम बनाने वाली कंपनियों पर निशाना साधा है। रामदॉस ने बुधवार को कहा कि इन कंपनियों को अपना दावा साबित करना होगा। उन्हें वैज्ञानिक सबूत पेश करने होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ऐसा नहीं चलेगा। ये कंपनियां यह नहीं कह सकतीं कि एक हफ्ते में आप गोरे या ऐसा ही कुछ और हो जाएंगे। मैंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर ऐसा दावा करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। गौरतलब है कि पहले भी ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं, जिनमें डॉक्टरों ने कहा था कि फेअरनस क्रीम के तत्वों टिटैनियम डाइऑक्साइड, निकोटिमाइड, हाइड्रोलाइज्ड मिल्क प्रोटीन, मोती और केसर से त्वचा का रंग नहीं बदला जा सकता। निकोटिमाइड थोड़े समय के लिए खून का सर्कुलेशन बढ़ा देता है, जिससे त्वचा पर कुछ वक्त के लिए लालिमा सी दिखती है। त्वचा का रंग मेलानोसाइट्स को नष्ट करके ही बदला जा सकता है, लेकिन इसके दूरगामी नतीजे काफी हानिकारक होते हैं। NBT

भारत-पाक समग्र वार्ता जारी रखे : बान की मून

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि वह मुंबई हमले की जाँच करे और भारत को पूरा सहयोग दे। गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून दिल्ली में जलवायु परिवर्तन पर एक सम्मेलन में भाग ले रहे हैं और वे उच्चस्तर पर भारतीय मंत्रियों और अधिकारियों से भी मुलाकात कर रहे हैं। इस्लामाबाद में बुधवार को उन्होंने बढ़े हुए भारत-पाक तनाव के संबंध में पाकिस्तान से भारत-पाक समग्र वार्ता जारी रखने का आहवान भी किया। पिछले साल नवंबर में हुए मुंबई हमलों के लिए भारत पाकिस्तान में मौजूद तत्वों को ज़िम्मेदार ठहराता है और उन्हें भारत के सुपुर्द करने की माँग करता आया है। पाकिस्तान ने इन आरोपों का खंडन करते हुए भारत की माँग स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। बुधवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान के अधिकारियों से बातचीत के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा था कि वे जल्द ही बेनज़ीर भुट्टो की हत्या की जाँच के लिए आयोग गठित करेंगे। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की 27 दिसंबर, 2007 को रावलपिंडी में एक रैली के बाद हत्या कर दी गई थी। इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने मुंबई हमलों के संदर्भ में कहा था, "मैंने प्रधानमंत्री और पाकिस्तान की सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें (मुंबई हमलों के संदर्भ में) पूरी जाँच करनी चाहिए और भारत की सरकार के साथ पूरी तरह से सहयोग करना चाहिए।" समाचार एजेंसियों के अनुसार उनका कहना था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सहयोग और दोस्ताना संबंध केवल दोनों देशों के लिए ही लाभदायक नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा कि चाहे 'मुंबई हमलों के कारण पाकिस्तान के भारत के साथ रिश्तों में खटास आई है लेकिन पाकिस्तान को भारत के साथ समग्र बातचीत का सिलसिला जारी रखते हुए चर्चा आगे बढ़ानी चाहिए।' बान की मून दिल्ली में चिरस्थायी विकास सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। जयवायु परिवर्तन के क्षेत्र में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए इसका आयोजन किया गया है। BBC