Saturday, February 14, 2009

वैष्णव मंदिरों में फाग सेवा

नाथद्वारा । वैष्णव मंदिरों में शनिवार को फाग सेवा हुई। शृंगार की झांकी में ठाकुरजी को लाल ठाडे वस्त्र के परिवेश में केसरी सूथन, घेरदार वागा व चोली के साथ दोनों तरफ कटि पटके की सेवा धरायी गई। श्रीमस्तक पर पाग संग हरे व सफेद मोतियों की गोल चन्द्रिका शृंगारित की गई।रंगात्मक सेवाठाकुरजी के अंग वस्त्र पर मुखिया ने चौवा-चन्दन की टिपकी लगाई तथा राजभोग की झांकी में सफेद पिछवई खण्ड पर गुलाल-अबीर की चिडियाओं का रूपांकन कर फाग भाव मुखरित किया। कीर्तनकारों ने हरि संग खेलन जाय, अरी चली बेगि छबीली... का गान किया। लालन, द्वितीय पीठ के युगल स्वरूप को भी राजभोग की झांकी में रंगात्मक सेवाएं धरायी गई। ग्वाल की झांकी में लालन को पत्र-पुष्प के पलने में विराजमान कराया गया। धमार में होली का भाव पुष्टिमार्गीय सेवा का आधार राग, भोग व शृंगार है। राग सेवा के तहत ही फाग माह में कीर्तनकार धमार के माध्यम से होली के भाव की अभिव्यक्ति करते हैं । धमार की अष्ठछाप पदावलियों में राधाकृष्ण की शंृगारिक लीलाओं को प्रमुखता दी गई है। गुलाल-अबीर से होली खेलने के साथ ही कृष्ण अपने गोप सखाओं के साथ ब्रजबालाओं के संग केसर भरी पिचकारी से रंगोत्सव का आनन्द लेते हैं।

ब्रिटेन में 13 साल का एक लड़का बाप बन गया

ब्रिटेन में 13 साल का एक लड़का बाप बन गया है। उसकी गर्लफ्रेंड और बच्चे की मां 15 साल की है। 4 फुट का एल्फी अभी खुद ही बच्चा लगता है। एल्फी से पूछा गया कि वह अपनी बच्ची का खर्चा कैसे उठाएगा, तो उसका कहना था कि इसका मतलब क्या होता है? उसने स्वीकार किया कि उसे एक नैपी की कीमत के बारे में सही-सही पता नहीं है। एल्फी ने कहा, 'मुझे लगता है नैपी की कीमत काफी ज्यादा होगी।' ब्रिटेन के अखबार, 'द सन' के मुताबिक एल्फी जब 12 साल का था तभी उसकी गर्लफ्रेंड चैंटिल स्टीडमैन गर्भवती हुई थी। अखबार के मुताबिक चैंटिल गर्भनिरोधकों गोलियां लिया करती थी लेकिन एक दिन भूल गई। एल्फी का कहना है, 'जब मुझे चैंटिल के गर्भवती होने का पता चला, हमने उसे जन्म देने का फैसला किया।' उसने कहा कि मैंने अभी यह नहीं सोचा है कि बच्ची का लालन-पालन कैसे करूंगा। मुझे कभी जेबखर्च भी नहीं मिलता। हां, कभी-कभार पापा 10 डॉलर जरूर दे देते हैं। जब मम्मी को इसकी भनक लगी तो लगा कि मैं मुसीबत में आ जाऊंगा, लेकिन सब ठीक-ठाक रहा। हम सभी बच्चा चाहते थे, डर सिर्फ यही था कि लोग क्या कहेंगे। एल्फी के पिता डेनिस के मुताबिक 'जब मुझे इसका पता चला तो एक पल के लिए कुछ भी समझ में आना बंद हो गया था। लेकिन जब मैंने एंल्फी को जिम्मेदार पिता की तरह बातें करते देखा तो सब कुछ स्पष्ट हो गया। एल्फी और चैंटिल की कहानी काफी दिलचस्प है। दोनों को गर्भ ठहर जाने का पता तब चला जब उसे 12 हफ्ते का गर्भ था। इसके बावजूद दोनों ने छह हफ्ते तक इसे राज ही रहने दिया। एक दिन चैंटिल की मां ने देखा कि उनकी बेटी का वजन बढ़ रहा है व पेट में सूजन हो गई है। पूछने पर सारी स्थिति साफ हो गई। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में यह नहीं बताया है कि उसने इस बात की कोई जांच की है या नहीं कि एल्फी ही उस बच्चे का पिता है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि उसे इत बात की जानकारी थी कि 14 साल की एक लड़की 12 साल के लड़के से गर्भवती हो गई थी। पुलिस का कहना है कि वह दोनों टीनऐजरों की मदद कर रही है। इस मामले ने ब्रिटेन में टीनऐज में बढ़ रही प्रेग्नेंसी की समस्या पर बहस छेड़ दी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने कहा कि मुझे इस मामले के डिटेल्स की जानकारी नहीं है, लेकिन हम सब टीनऐज प्रेग्नेंसी को रोकना चाहते हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2006 में ब्रिटेन में 18 साल से कम उम्र की 39,000 लड़कियां प्रेग्नंट हुईं। वहां इस तरह के बढ़ते मामलों के चलते सेक्स एजुकेशन को सिलेबस में जोड़ने की बात हुई है। इसके मुताबिक वहां के केजी क्लास के बच्चों को भी सेक्स के बारे में पढ़ाया जाएगा। NBT

Friday, February 13, 2009

कड़ी सुरक्षा के बीच वैलेंटाइन्स डे मनाया

भारत की राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में कुछ कट्टरपंथी संगठनों की धमकियों और कड़ी सुरक्षा के बीच वैलेंटाइन्स डे मनाया जा रहा है. दुनिया में अनेक जगह वैलेंटाइन्स डे को प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है.
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कहा है कि व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं ताकि शांतिपूर्ण महौल बना रहे.
कर्नाटक में श्रीराम सेना के नेता प्रमोद मुत्तालिक और 140 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत का कहना था, "जो लोग ग़ैरक़ानून गतिविधियों करते पकड़े गए उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी. किसी को भी हिंसक कार्रवाई नहीं करने दी जाएगी."
ग़ौरतलब है कि श्रीराम सेना संगठन के महासचिव विनय कुमार ने कहा है, "राष्ट्रीय राजधानी में अनेक जगह बैनर लगाए जाएँगे. दस मोबाइल टीम शहर में घूमेंगी ताकि कोई अश्लील हरकत न हो. यदि कोई अश्लील हरकतर करता हुआ पाया जाता है तो उसकी तस्वीर खींची जाएगी और वेबसाइट्स पर चढ़ा दी जाएगी ताकि दुनिया को इसके बारे में पता चले."
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वेबसाइट्स पर फ़ोटो चढ़ाने जैसी किसी भी गतिविधि को नाकाम कर दिया जाएगा.
मामला इतना गंभीर हो गया है कि राज्यसभा में भी ये माँग उठी है कि श्रीराम सेना जैसे संगठन जिनके ख़िलाफ़ कर्नाटक में आरोप लगे हैं और जिन्होंने वैलेंटाइन्स डे पर धमकियाँ जारी की हैं, उनपर प्रतिबंध लगाया जाए. लेकिन हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने श्रीराम सेना जैसे संगठनों से दूरी बनाते हुए कहा है कि उसे वैलेंटाइन्स डे मनाए जाने से कोई आपत्ति नहीं है जब तक कि कोई अश्लील हरकत न हो. बजरंग दल के नेशनल कनवीनर प्रकाश शर्मा ने कहा, "हमें कोई आपत्ति नहीं. हमने तो सदा से राधा और कृष्ण के अमर प्रेम की उपासना की है." उन्होंने ये भी कहा कि युवाओं को ऐसा पूरे साल मनाना चाहिए, केवल एक दिन नहीं. कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस प्रमुख (क़ानून-व्यवस्था) एआर इन्फ़ेट का कहना था, "श्रीराम सेना के प्रमोद मुत्तालिक और 140 अन्य को हिरासत में लिया गया है. वैलेंटाइन्स डे के मौके पर उन्होंने उपद्रव पैदा करने की धमकी दी थी. " कर्नाटक में बंगलौर, मंगलौर और चार अन्य शहरों में इन संगठनों की धमकियों के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.कर्नाटक के गृह मंत्री वीएस आचार्य ने कहा है कि सुरक्षा के सभी कदम उठाए जा रहे हैं और सभी थानों को अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है

आर्थिक मंदी के बावजूद बढ रहा है प्रेमी युग में प्यार

आर्थिक मंदी की वजह से प्यार का उफ़ान भी मंदी पर है या नहीं, या फिर प्रेमी जोड़े एक दूसरे के प्यार में खोकर मंदी के दर्द को भूल जाना चाहते हैं. इस पर अटकलों का ज़ोरदार दौर चल रहा है और दोनों तरफ़ से दलीलें पेश की जा रही हैं.प्रोफ़ेसर हेलेन फिशर का कहना है कि "लोग पैसे की कमी और नौकरी छिन जाने के डर से इतने परेशान हैं कि उनके दिमाग़ में डोपामाइन नाम के रसायन का प्रवाह बढ़ जाता है, यह वही रसायन है जो प्रेम की भावना से भी जुड़ा है".
प्रोफ़ेसर फिशर कहती हैं, "तनाव के समय विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षण की संभावना बढ़ जाती है, तनाव के दौर में आपके प्रेम में पड़ने के आसार बढ़ जाते हैं." उनका यह दावा 1974 में किए गए एक शोध पर आधारित है जिसमें पाया गया था कि ख़तरे की अवस्था में पुरुष आकर्षक महिलाओं में अधिक दिलचस्पी लेने लगते हैं. डेटिंग वेबसाइटों पर लोगों की आवाजाही के बढ़ने को भी एक दलील के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है, ईहार्मोनी और मैच डॉट कॉम नाम की वेबसाइटों का कहना है कि मंदी का दौर शुरू होने के बाद से उनकी साइट पर आने वालों की तादाद 20 प्रतिशत बढ़ गई है. बीस हज़ार से अधिक ब्रितानी पुरुषों के बीच नवंबर 2008 में किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक़ लोगों ने सेक्स को मनोरंजन का सबसे सस्ता साधन माना है. चीन, नीदरलैंड, अमरीका और यूरोप के कई अन्य शहरों से ऐसी ख़बरें मिल रही हैं कि सेक्स से जुड़ी चीज़ें बेचने वाली दुकानों की बिक्री बहुत बढ़ गई है. समलैंगिकों की डेटिंग साइट मैनहंट के केन हेरॉन कहते हैं कि सबसे अधिक लोगों ने उनकी साइट की मेंबरशिप सितंबर महीने में ली जबकि अमरीका अर्थव्यस्था मंदी की चपेट में आ रही थी. विशेषज्ञों का कहना है कि जब लोग अकेलापन महसूस करते हैं, उनके ख़तरे का आभास होता है तो वे किसी से निकट संबंध और संपर्क चाहते हैं जो उन्हें राहत पहुँचाता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस धारणा का वैज्ञानिक आधार ये है कि प्रेमपूर्ण निकटतम संबंधों की स्थिति में शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम का रसायन प्रवाहित होता है जिस 'फीलगुड केमिकल' कहा जाता है. लेकिन दूसरी ओर कई लोगों का मानना है कि मंदी ने प्रेम और चाहत की आँच को भी मंदा कर दिया है.जोड़ों को संबंधों के मामले में सलाह देने वाली एक एजेंसी रिलेट का कहना है कि मंदी का सीधा असर रिश्तों पर पड़ा है और जोड़ियों के बीच तनाव बढ़ रहा है. रिलेट की सेक्स विशेषज्ञ डेनिस नोएल्स कहती हैं, "आर्थिक अनिश्चितता लोगों को बेचैन कर देती है, ऊपर से उनके ऊपर नई नौकरी खोजने का दबाव है या फिर किसी के पार्टनर की नौकरी जाने से दूसरे पर बोझ पड़ रहा है, ऐसे में दिन के अंत में सेक्स के लिए लोग तैयार नहीं हो पाते." उनका कहना है कि मंदी के दौर में लोगों का आत्मविश्वास बहुत घट जाता है, ख़ास तौर पर उनका जिनकी नौकरी छिन गई है. इसके अलावा जो आर्थिक तौर पर नाकाम पार्टनर है उसके प्रति उसके साथी का व्यवहार भी बदल सकता है. इस तरह दोनों विचार एक-दूसरे के ठीक विपरीत लगते हैं लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि दोनों ही सही हैं, मंदी की वजह से लोग एक दूसरे के अधिक निकट आ तो जाते हैं लेकिन जब बात सेक्स की होती है उनमें आम वक़्त की तरह जोश और आत्मविश्वास नहीं होता. डेनिस नोएल्स का कहना है कि ऐसी जटिल परिस्थिति में सबसे अच्छा उपाय यही है कि जोड़े आपस में संवाद बनाए रखें और इस मसले पर बात करें. वे कहती हैं, "अगर आप बहुत थके हैं या आप चिंतित हैं कि आप सेक्स का आनंद नहीं उठा पाएँगे तो अपने पार्टनर को इसके बारे में ज़रूर बताएँ, अगर आप अचानक सेक्स के प्रति विमुख हो जाएँगे और इस पर चर्चा नहीं करेंगे तो यह सही नहीं होगा." लोगों के निजी और वैवाहिक जीवन पर आर्थिक मंदी का क्या असर हो रहा है इसकी कोई बिल्कुल साफ़ तस्वीर पेश करना संभव नहीं है लेकिन इतना तो ज़रूर है कि इसका असर पड़ रहा है जिससे कोई इनकार नहीं कर सकता. BBC

नीलाम होगा बापू का चश्मा

महात्मा गांधी जी का वह चश्मा अब नीलाम होने जा रहा है, जिससे गांधी जी को भारत को आजाद कराने की की दृष्टि मिली थी। दुनिया को अंिहंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधीजी ने हमेशा सादा जीवन उच्च विचार के मंत्र पर जीवन जिया है। किंतु न्यूयार्क में उनके चश्मे, सैंडल, घड़ी आदि की नीलामी बड़ी कीमत पर होने की उम्मीद है। पाकेट घड़ी है वर्ष 1910 कीनीलामी का आयोजन करने वालों ने इनकी कीमत 2 लाख 81 हजार रुपए से ज्यादा आंकी हैं। यह जेनिथ कंपनी की घड़ी 1910 में बनी थी। इसके साथ कप और प्लेट भी नीलाम होंगे। गांधी जी ने इस चश्में को ब्रितानी सेना के एक अफसर कर्नल एचए सीरी दीवान नवाविन को 1930 में उस वक्त दिया था, जब कर्नल ने उनसे प्रेरणा मांगी थी। सीरी उस वक्त स्वशासन पर बात करने भारत आए थे। गांधीजी ने ये वस्तुएं उन्हें यह कहते हुए दी थी कि इन चीजों ने मुझे भारत को आजाद करने की दृष्टि दी है। बाद में इनको एक दुकानदार ने एकत्रित किया और अब वह इन्हें बेचने की तैयारी में है।एन्टीक्कोरम आक्सशीनिर्स के मिशेल हेरपर्न न्यूयार्क में 4 और 5 मार्च को इन्हें नीलाम करने जा रहे हैं। मिशेल ने कहा कि यह सच में गांधी जी की वस्तुओं की ऐतिहासिक बिक्री है। मुझे उम्मीद है कि मेरी अपेक्षा से अधिक धन मुझे मिलेगा। विश्व के महानायक हैं गांधीलंदन के टेलीग्राफ अखबार को दिए साक्षात्कार में मिशेल हेरपर्न कहा गांधी जी पास बहुत कुछ नहीं था इसलिए नीलामी के लिए बहुत ही कम चीजें सामने आती हैं वे बड़ी कीमत पर बिक जाती हैं। भारत के गांधीवादियों ने उम्मीद जताई है कि जो भी इन वस्तुओं को खरीदेगा वह उन्हें किसी संग्रहालय को सौंप देगा।गांधीजी से जुड़ी हुई सभी वस्तुओं को किसी संग्रहालय में रखी जानी चाहिए ताकि आम लोग इन्हें देख सकें। ये आने वाली पीढ़ियों के लिए उपलब्ध होनी चाहिए ताकि वे इनसे प्रेरणा ले सकें।

प्रेमी युगल का विरोध करने वाले श्रीराम सेना के नेता भी खुले आम कर रहे थे प्यार का इजहार

नैतिकता के ठेकेदार बन कर समाज को सुधारने चले श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक के लिए çवश्ोष महत्व रखती है। उनके कहने पर दंगा मचाने कूद पड़ने वाले उनके सिपेहसालार खुद प्रेम रंग में डूबे मिले हैं। पूवü शिवसैनिक और अब श्रीराम सेना के जयपुर çजलाध्यक्ष किशोर सिंह गोवा में एक लड़की संग रंगरलियां मनाते हुए पकड़े गए।यह घटना तीन माह पुरानी है मगर इसकी तस्वीरं शुक्रवार को जारी की गईं। तस्वीरों में उन्हें çजस लड़की के साथ दिखाया गया है, वह उनकी पत्नी नहीं है। यह खुद किशोर सिंह भी मानते हैं, लेकिन उनका कहना है कि यह तस्वीरं सøाी नहीं हैं बçल्क कम्प्यूटर की मदद से तैयार की गई हैं। वह तो डेढ़ साल से गोवा नहीं गए।दूसरी अोर ये तस्वीरं जारी करने वाले श्री राजपूत युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष çवष्णु प्रताप सिंह राठौड़ का कहना है कि तस्वीरं तीन महीने पहले çस्टंग ऑपरशन में खींची गईं थीं और उनके पास नेगेटिव भी हैं। उनका कहना था कि तस्वीरों से छेड़छाड़ सम्भव है, लेकिन नेगेटिव कभी झूठ नहीं बोलते। राठौड़ का कहना है कि उनकी किशोर सिंह से कोई दुश्मनी नहीं है पर मेंगलूरœ की घटना देखकर वह प्रमोद मुतालिकके çखलाफ हुए हैं।

Tuesday, February 10, 2009

छेड़छाड़ के विरोध उप शिक्षा निदेशक के ऑफिस का घेराव

पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल में होने वाली
छेड़छाड़ के विरोध में मंगलवार को अभिभावक शिक्षक संघ के नेतृत्व में उप शिक्षा निदेशक के ऑफिस का घेराव किया। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में उनके साथ छात्र ही नहीं, कई टीचर भी छेड़छाड़ करते है। इस कारण कई पैरंट्स ने अपनी लड़कियों की पढ़ाई बंद करा दी है। अभिभावक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो अगली बार शिक्षा मंत्री का घेराव किया जाएगा। विश्वास नगर, कड़कड़ी रोड पर स्थित स्कूल में नौवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने बताया कि छात्राएं क्लासरूम में भी सेफ नहीं हैं। नौवीं की ही एक अन्य छात्रा ने बताया कि लड़के मोबाइल फोन से उनका फोटो खींचते रहते हैं। विरोध करने पर मारपीट भी करते हैं। स्कूल में आए दिन होने वाली छेड़छाड़ के कारण कई अभिभावकों ने अपनी लड़कियों की पढ़ाई छुड़ा दी है। छठी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने बताया कि वह तीन महीने से स्कूल नहीं जा रही है। छात्रा का कहना है कि यदि लड़कियों के लिए अलग शिफ्ट चलाई जाती है तो वह दोबारा स्कूल जाएगी। एक अन्य छात्रा ने बताया कि उसकी मां कई बार उसकी पढ़ाई छुड़वाने के लिए कह चुकी है। नौवीं की एक अन्य छात्रा ने बताया कि योगा के टीचर भी उनके साथ छेड़छाड़ करते है। छात्रा ने बताया कि जिस दिन योगा की क्लास होती है उस दिन वह स्कूल नहीं जाती। प्रदर्शन में शामिल मीना और रूपवती ने बताया कि अगर यही स्थिति रही तो उन्हें भी अपनी बेटियों की पढ़ाई छुड़वानी पड़ेगी। अभिभावक शिक्षक संघ के सचिव राजकुमार धींगान ने बताया कि दो साल पहले तक यह स्कूल दो शिफ्ट में चलता था। अब यहां लड़के और लड़कियों के लिए एक ही शिफ्ट है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र आवारा किस्म के लड़कों को स्कूल में लेकर जाते हैं। लड़के जबरदस्ती लड़कियों की क्लास में घुस जाते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार इसकी लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक उनके कानों पर जूं नहीं रेंगी।