Sunday, April 5, 2009

बूढ़ी मां की हत्या


गोरेगांव में दीपक भोसले ने अपनी बूढ़ी मां आशा भोसले हत्या कर दी। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दीपक ने प्रॉपर्टी की वजह से अपनी मां की हत्या कर दी। दीपक का कहना था कि अपने पिता की मौत के बाद से उसने अपने छोटे भाई-बहन की परवरिश की थी, इसलिए सारी प्रॉपर्टी पर उसका हक बनता है, पर मां ने अपने सभी बच्चों में प्रॉपर्टी का बराबर हिस्सा बांट दिया। इससे दीपक नाराज हो गया और उसने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। पर उसने अपने परिवार को बताया कि उसकी मां की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने दीपक की पोल खोल दी।

Friday, April 3, 2009

करीब आने की कीमत ..............

एक रिसर्च में लडको की यह सोच सामने आई कि कम उम्र में उन्हें लड़कियों के साथ फिजिकल रिलेशंस बनाने में कोई बुराई नहीं नजर आती। इस स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने 14-16 साल की उम्र के 35 लड़के-लड़कियों के बिहेवियर पर शोध किया। दरअसल, ये वे कपल्स थे, जो एक क्लिनिक में अबॉर्शन के सिलसिले में आए हुए थे। गौरतलब है कि ब्रिटेन में टीनएज प्रेग्नेंसी रेट काफी हाई है। वैसे, यह स्टडी वहां के यूथ के बारे में भी बहुत कुछ बताती है। आंकड़ों के अनुसार, वहां ऐसे लड़कों की तादाद काफी ज्यादा है, जो किसी लड़की से अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते समय भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, कई लड़कों ने यह भी स्वीकार किया कि अगर कोई लड़की कई लड़कों से फिजिकल रिलेशंस बना चुकी है, तो वे उसे नुकसान पहुंचाने से भी बाज नहीं आते। हालांकि तस्वीर का एक पहलू यह भी है कि इस तरह के कॉम्प्लेक्स रिलेशंस को लेकर लड़कियां काफी अवेयर हैं और इन्हें अच्छी तरह समझती भी हैं। शेफील्ड यूनीवर्सिटी द्वारा करवाई गई इस रिसर्च में और भी कई बातें सामने आईं। रिसर्च टीम से जुड़े डॉ. मार्क हेतर कहते हैं, 'स्टडी से सामने पता लगा कि लड़कियों को फिजिकल रिलेशंस के लिए राजी करने के लिए लड़के कई तरह की बातों का सहारा लेते हैं। इनमें लड़कियों पर सेक्स के लिए दबाव डालना या उनके साथ ड्रिंक करना भी शामिल है। कई लड़कों ने तो यह तक कहा कि अगर लड़की उनके साथ रात बिताती है, तो उसे फिजिकली करीब आने की कीमत तो देनी ही पड़ेगी।' मार्क बताते है कि लड़कों से बातचीत के दौरान जब लड़कियों पर सेक्स के लिए दबाव बनाने का सवाल उठा, तो ऐसे में वे शोधकर्ताओं को ही थोड़े से प्रेशर और रेप के बीच का अंतर समझाने लगे। शोधकर्ताओं का कहना है कि स्टडी में टीनएज लड़के और लड़कियों अलग-अलग तरह की सिचुएशन देकर उनके बिहेवियर के बारे में जानकारी लेनी चाही। ऐसे में कई ऐसे केसेज भी सामने आए, जिन्होंने अपने दोस्तों के कहने पर फिजिकल रिलेशनशिप में इनवॉल्व का कदम उठाया।

छह लाख रुपए में बेची वर्जिनिटी

लंदन की 18 साल की लड़की रोजी रीड ने आखिरकार 8,400 पाउंड (करीब 6 लाख रुपए)में अपनी वर्जिनिटी बेच दी। वह एक 44-वर्षीय बीटी एन्जीनियर के साथ एक होटेल के कमरे में रात भर रहीं। रोजी ने जनवरी में अपनी वर्जिनिटी की ऑनलाइन नीलामी करने की घोषणा की थी। पहले यह नीलामी ईबे की वेबसाइट पर शुरू हुई, लेकिन फिर इस ऐड को हटा दिया गया। फिर भी रोजी ने इसे अपनी वेबसाइट पर जारी रखा। दुनिया भर से 2 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस नीलामी में हिस्सा लिया। लेकिन बाजी मारी एन्जीनियर ने जो तलाकशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं। रोजी ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी की स्टूडंट है। वह सोशल पोलसी में ग्रैजुएशन कर रही हैं। उनका कहना है कि वह पढ़ाई के खर्च का बोझ उठा नहीं पा रही थीं। ट्यूशन फीस और रहने-खाने का खर्चा बढ़ता जा रहा था। खर्च उठाने के लिए उसे पढ़ाई से ज्यादा काम करना पड़ता था। अगर यही आलम रहता तोग्रैजुएशन करते-करते उस पर 15 हजार पाउंड का कर्ज चढ़ जाता। इस स्थिति से निजात पाने के लिए रोजी ने अपनी वर्जिनिटी नीलाम करने की ठानी। रोजी ने बताया कि तीन हफ्ते पहले युस्टन के एक होटेल में उसने नीलामी में जीते एन्जीनियर के साथ रात गुजारी। रोजी ने बताया: 'यह भयावह था। मैं नर्वस और डरी हुई थी। ऐसा नहीं लगा कि यह सब मेरे साथ हो रहा है, बल्कि मुझे लगा जैसे मैं किसी दूसरे के साथ ऐसा होते हुए देख रही हूं। जब यह सब हो गया तो मैंने राहत की सांस ली। मेरा पार्टनर जेस कैमरॉन उस वक्त उसी होटेल में ठहरा था। मैं रात भर असहज रही। मैं अपने पार्टनर के पास जाने को बेसब्र थी। अगली सुबह मैं उसके पास गई। हम दोनों खूब रोए। मगर रोजी को उस एन्जीनियर से कोई शिकवा नहीं है बल्कि वह खुश है कि उसने उसका बोझ खत्म कर दिया। रोजी ने कहा, 'मैं उसे खुश करने के लिए आभारी थी, क्योंकि उसने मुझे इतनी सारी रकम दी थी।' एन्जीनियर ने रोजी को बैंकर ड्राफ्ट के जरिये 8,400 पाउंड का बैंक ड्राफ्ट दिया। मगर अब पुलिस अब रोजी के पीछे पड़ गई है। वह उसे गिरफ्तार करने पर विचार कर रही है।

Thursday, April 2, 2009

चकाचौंध भरी ग्लैमर की दुनिया का सच

हिन्दी फिल्म जगत की ऐसी बात का खुलासा जो यहां की चंकाचौंध में कहीं छिप गई थी या यू कहें छिपा दी गई थी! आपको क्या लगता है, हिन्दी फिल्म की अभिनेत्रियां इतनी सुंदर कैसे दिखती हैं, या क्या सचमुच में वे इतनी ही सुंदर हैं। अगर हम इनकी सुंदरता का सच बताएंगे तो आप हैरान हो जाएंगे! हिन्दी फिल्म जगत की ‘जीरो फीगर’ करीना के बाल असली नहीं हैं, वे विग पहनती हैं। जी हां, करीना ने कुछ साल पहले कुछ ऐसे रसायनों का उपयोग कर लिया था जिससे उनके सारे बाल झड़ गए थे और तभी से वे तरह-तरह की विग पहनती हैं। वहीं, कैटरीना की प्यारी हंसी के बीच जो दांत चमक रहे हैं वो भी नकली हैं। जिस दन्त चिकित्सक ने कैटरीना के ये दांत लगाए थे, उन्होंने खुद यह बताया है, लेकिन एक शर्त पर कि उनकी पहचान को गुप्त रखा जाए। एक और चौकानें वाली बात बता दी जाए। हमारी बंगाली बाला बिपाशा बसु की एक खूबसूरत आंख भी नकली है। हम जानते हैं यह सच जानकर आपका दिल टुट गया होगा। मगर क्या करें, इस चकाचौंध भरी ग्लैमर की दुनिया का यही सच है।

चैटिंग करने पर पत्नी का सिर काटा

इटली में एक सनकी पति ने पत्नी का सिर सिर्फ इसलिए काट दिया क्योंकि वह इंटरनेट पर ऑनलाइन चैटिंग करती थी और उसके पति को शक था कि उसका किसी के साथ इश्क चल रहा है। यह जानकारी इटली की मीडिया के हवाले से प्राप्त हुई है। गियूसेपे कास्त्रो (35) ने अपनी पत्नी मारिया (41) की हत्या सोमवार को केसेनिया स्थित उसके घर पर कर दी थी। कास्त्रो ने पुलिस को बताया कि मारिया अपने प्रेमी के साथ इंटरलेट पर चैटिंग करती थी जो उसके लिए असहनीय था। पुलिस ने मारिया के घर से 3 कंप्यूटर जब्त किए हैं तथा ऑनलाइन चैटिंग के कई पासवर्ड भी रिकॉर्ड किए हैं।

यूरेनियम से बच्चों में शारीरिक गड़बड़ी

बड़ा सिर, फूली हुई आंखें, मुड़े हाथ जो मुंह तक नहीं पहुंच पाते और मुड़े पैर जो शरीर का भार नहीं उठा सकते। इन सब शारीरिक लक्षणों ने जितना परेशान बच्चों के माता-पिता को किया है, उससे कहीं ज्यादा हैरान डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को किया है। फरीदकोट के इस छोटे से इलाके में बच्चों में दिखी इन असमान्यताओं की जांच के लिए पिछले दिनों बच्चों के बालों के सैंपल जर्मनी की लबॉरटरी में भेजे गए थे। पर हाल ही में मिली लैब रिपोर्टों से पता लगा है कि शारीरिक गड़बड़ी की वजह असल में यूरेनियम की उच्च मात्रा होना है। ये सैंपल साउथ अफ्रीकी टॉक्सिकॉलजिस्ट डॉ. करीन स्मिट की पहल पर जर्मन लैब में भेजे गए थे। सैंपल नतीजों पर फरीदकोट के बाबा फरीद सेंटर फॉर स्पेशल चिल्ड्रेन के हेड पृथपाल सिंह कहते हैं, 'टेस्ट नतीजों से हम हैरान हैं क्योंकि पंजाब में यूरेनियम का कोई ज्ञात स्त्रोत नहीं है। यूरेनियम की बात उजागर होने पर अब जर्मन और साउथ अफ्रीकी डॉक्टरों की मदद से 150 अन्य प्रभावित बच्चों पर टेस्ट किए जा रहे हैं। इस बात की पड़ताल की जा रही है कि क्या यूरेनियम कहीं से रिसाव के कारण आया है या इसका स्त्रोत प्राकृतिक है।' टेस्ट के सिलसिले में यहां आए जोहानिसबर्ग से टॉक्सिकॉलजिस्ट डॉ. स्मिट के मुताबिक, 'जब मैंने पहली बार ब्रेन डैमिज के इतने बड़े पैमाने पर सबूत देखे तो मुझे लगा कि ऐसा जहर के कारण हो रहा है। यूरेनियम के बारे में तो मैंने कतई सोचा भी नहीं था। पर डॉ. स्मिट की कोशिशों से जर्मन लैब में सच सामने आ गया।' 149 बच्चों में से 53 के पेशाब सैंपलों में यूरेनियम की मात्रा मिलने की आशंका है। फिलहाल डॉक्टर और पुख्ता सबूत जुटाने में लगे हैं। चूंकि यूरेनियम किडनी और लिवर जैसे शारीरिक हिस्सों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है, इसलिए 53 बच्चों की शारीरिक गड़बड़ी को टेस्ट किया जा रहा है।

अश्लीलता का व्यवहार

इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) में रैगिंग का मामला सामने आया है। बाताया जा रहा है कि यहां के एमबीए के होस्टल में जूनियर स्टूडेंट के साथ सीनियर्स ने अश्लीलता का व्यवहार किया। पीड़ित छात्र ने बताया कि सीनियर्स ने नंगा कर उससे कहा कि विभिन्न अश्लील मुद्राएं करके दिखाएं। कथित तौर पर सीनियर्स ने उसे लगभग 1 से 2 घंटे प्रताड़ित करते रहे।
शिकायत के मुताबिक 31 मार्च की रात आईआईपीएस होस्टल में जूनियर छात्र यादवेन्द्र सिंह सोलंकी को 5 सीनियर स्टूडंट्स ने कथित तौर पर कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करने को कहा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए 5 स्टूडंट्स को सस्पेंड कर दिया है। उधर, पुलिस ने इन स्टूडंट्स के खिलाफ मारपीट और अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार डीएवीवी के इंटरनैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईआईपीएस) के होस्टल का है। यह कदम एमबीए के दूसरे सेमेस्टर के स्टूडंट यादवेंद्र सिंह सोलंकी की शिकायत पर हुई जांच के बाद उठाया गया।