ग्रेटर नोएडा के नॉलिज पार्क स्थित गलगोटिया कॉलिज में पढ़ाने वाले एक प्रफेसर को गीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का जुनून सवार है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा देर तक टीवी देखना चाहते हैं। इसके लिए वह बाकायदा गीनिज बुक के दफ्तर से परमीशन लेकर सारी कागजी कार्यवाही पूरी कर चुके हैं। रविवार सुबह से वह रेकॉर्ड बनाने के लिए टीवी के सामने बैठेंगे। उन्हें वॉच करने के लिए चौबीसों घंटे दो ऑब्जर्वर और दो डॉक्टर मौजूद रहेंगे। प्रफेसर रीतेश गुप्ता को बचपन से ही लीक से हटकर कुछ करने का शौक रहा है, लेकिन उन्हें अब तक कोई मौका नहीं मिला था। फिर एक दिन उन्होंने इंटरनेट पर गीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड की साइट खोलकर देखा। इसके बाद उनके ऊपर जुनून सवार हो गया। उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा देर तक टीवी देखने का मन बनाया। फिलहाल यह रेकॉर्ड कनाडा के सुरेश जोयचिम के नाम है। उन्होंने वर्ष 2005 में लगातार 69 घंटे 49 मिनट टीवी देखकर रेकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। रीतेश ने बताया कि टीवी वॉचिंग मैराथन के लिए उन्हें गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड की ओर से 15 दिसंबर 2008 में ही परमीशन मिल गया था। रेकॉर्ड बनाने के लिए उन्होंने ग्रेटर नोएडा के नॉलिज पार्क स्थित शारदा अस्पताल को चुना है। दरअसल गीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए कुछ शर्तें हैं। शर्त के मुताबिक टीवी वॉचिंग मैराथन अपने आवास पर नहीं किया जा सकता। यह किसी पब्लिक प्लेस पर होना चाहिए। प्रतिभागी के साथ दो डॉक्टर और दो ऑब्जर्बर का होना अनिवार्य है। ऑब्जर्बर प्रतिभागी का रिश्तेदार नहीं होना चाहिए। मैराथन रविवार सुबह छह बजे से शुरू होगा। ग्रेटर नोएडा के ही प्रमोद चौधरी और तरुण सिंह को ऑर्ब्जबर के लिए गीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के ऑफिस से परमीशन मिल चुका है। अस्पताल के दो डॉक्टर चार-चार घंटे पर चेकअप करेंगे।
Sunday, April 12, 2009
प्रमोद महाजन को दोहरे चरित्र का आदमी : प्रवीण महाजन
अपने भाई और बीजेपी नेता प्रमोद महाजन की हत्या के मामले में नासिक सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे प्रवीण महाजन एक किताब के जरिए सनसनी फैलाने वाले हैं। उन्होंने अपनी किताब में प्रमोद महाजन को दोहरे चरित्र का आदमी बताते हुए उनके निजी जीवन से लेकर सत्ता के गलियारे तक के सफर पर खूब कीचड़ उछाला है। अंग्रेजी और मराठी भाषा में आनेवाली इस सनसनीखेज किताब 'माझा ऐल्बम' (माई ऐल्बम) में प्रवीण ने लिखा है कि उनके भाई सत्ता, पैसा और महिलाओं के भूखे थे। प्रवीण ने अपने किताब में दावा किया है कि उनके भाई के ऐक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन थे। प्रवीण ने इस किताब में बताया है कि 1992 में प्रमोद के परिवार के एक सदस्य ने उन्हें बताया था कि वह एक महिला के साथ यूरोप और अमेरीका की यात्रा पर गए हैं। प्रवीण ने इस किताब में लिखा है कि प्रमोद के कई दूतावासों से बहुत अच्छे संबंध थे। इसके चलते वह बार-बार विदेश जाते थे। और, वहां पर जो वह करते थे उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उनके मुताबिकत प्रमोद महाजन के परिवार ने इसकी शिकायत बीजेपी के एक बड़े नेता से भी की थी। किताब के मुताबिक, प्रमोद बाहर से वह कुछ और दिखते थे और अंदर से कुछ और थे। वह दोहरे चरित्र वाले थे। प्रवीण महाजन ने लिखा है कि प्रमोद एक अहंकारी व्यक्ति थे और बीजेपी के कार्यकर्ता इस बात को अच्छी तरह जानते थे। वह किसी भी व्यक्ति को बर्बाद करने की क्षमता रखते थे। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि भले ही लोगों के सामने प्रमोद की छवि एक कुशल ऑर्गेनाइजर और पार्टी के लिए फंड जुटानेवाले की थी, पर दुनिया को असली प्रमोद के बारे में कम ही पता था। किताब के मुताबिक प्रमोद पार्टी फंड का दुरुपयोग करते थे और उसका उपयोग अपना हित साधने के लिए करते थे। किताब में प्रवीण ने आरोप लगाया है कि प्रमोद मुंबई के वर्ली स्थित पूर्णा बिल्डिंग के फ्लैट नंबर-1201में प्रमोद अपने काली करतूतों को अंजाम देते थे। बीजेपी महासचिव गोपीनाथ मुंडे ने इस किताब के अंश पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर यह जेल से कैसे बाहर आई? इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि यह प्रमोद महाजन को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा लगता है। NBT
एमएलए फ्लैट में हो रहा था देह व्यापार
हरियाणा के गुड़गांव में सीआईए ईस्ट पुलिस ने शुक्रवार देर रात सेक्टर-28 स्थित एमएलए फ्लैट्स के एक मकान में छापा मारकर देह व्यापार के आरोप में एक कॉल गर्ल सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह फ्लैट एक पूर्व मंत्री का बताया गया है। पुलिस ने शनिवार को सभी आरोपियों को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया। दो आरोपियों को जमानत मिल गई, जबकि कॉल गर्ल और 4 अन्य आरोपियों को जुडिशल कस्टडी में भोंडसी जेल भेज दिया गया। शुक्रवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे सीआईए ईस्ट पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-28 स्थित एमएलए फ्लैट्स में देह व्यापार हो रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक टीम ने रात करीब डेढ़ बजे एलएलए फ्लैट्स की बिल्डिंग के मकान नंबर 103 में छापा मारा। यहां से बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली कॉल गर्ल माया (काल्पनिक नाम) के अलावा पंजाब के गोबिंदगढ़ निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों का आपस में चाचा-भतीजा का रिश्ता भी बताया जाता है। पुलिस ने यहां से चार और लोगों को भी पकड़ा। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद कॉल गर्ल के साथ मौजूद दोनों युवकों को जमानत मिल गई, जबकि कॉल गर्ल समेत बाकी लोगों को जुडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने ऑफ द रेकॉर्ड बताया कि जिस फ्लैट से कॉल गर्ल सहित 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वह एक पूर्व मंत्री के नाम पर है।
Saturday, April 11, 2009
फंसे भी तो ऐसे फंसे की डॉक्टर याद आ गया
कामसूत्र के एक आसन में फंस जाने की वजह से एक कपल को अस्पताल जाना पड़ा और डॉक्टरों की मदद लेनी पड़ी। रूस एक काहुल्गा शहर में इवान स्कोलोव और वैलंटीन कामसूत्र के आसन डेक चेयर या इंद्राणी में फंस गए। दरअसल , पजिशन लेते ही महिला की मसल खिंच गई और वे बाहर नहीं निकल सके। पहले वे खुद निकलने के लिए एक घंटे तक कोशिश करते रहे , लेकिन असफल रहे। आखिरकार उन्होंने डॉक्टरों को फोन किया। 56 साल के इवान और 51 साल की वैलंटीना जब अस्पताल पहुंचे , तो उन्हें देखने के लिए भीड़ लग गई। डॉक्टरों ने बताया कि इवान इस हालत से निकलने के लिए इतने बेचैन थे कि उन्होंने खुद को झटके से खींच लिया। लेकिन वैलंटीना को इलाज की जरूरत पड़ी। इंद्राणी कामसूत्र के मुश्किल आसनों में से एक है। जानकारों के मुताबिक इसे करने के लिए महिला और पुरुष दोनों को शारीरिक रूप से पूरी तरह तंदुरुस्त होना चाहिए। इवान को कामसूत्र उनके एक दोस्त ने गिफ्ट की थी। वह पहली बार यह आसन ट्राई कर रहे थे।
विदेशों में यह भी होता है
ऑस्ट्रिया की एक अदालत ने एक 73 वर्षीय महिला को अपने बेटे को बेवजह परेशान करने का दोषी ठहराते हुए 476 डॉलर का जुर्माना लगाया है। मां का दोष सिर्फ इतना था कि उसने हालचाल जानने के लिए बेटे को प्रतिदिन 49 बार फोन किया। ऑस्ट्रिया के समाचार-पत्र ‘क्लीन जेटुंग’ के मुताबिक दक्षिणी आस्ट्रिया के क्लागेनफुर्ट शहर में रहने वाली इस मां ने अपने बालिग बेटे को प्रतिदिन 49 बार फोन करके उसका हाल-चाल जानना चाहा। अदालत के मुताबिक मां द्वारा अपने बेटे को परेशान करने का सिलसिला पिछले ढाई साल से चल रहा था। समाचार-पत्र ने मां के हवाले से लिखा है, “मैं सिर्फ अपने बेटे से बात करना चाहती थी”। अदालत में पेशी के दौरान उस मां ने यही दलील दी, लेकिन अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उस पर जुर्माना लगाने का फैसला सुनाया।
प्रधानमंत्री एक कमजोर आदमी : नरेन्द्र मोदी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद से निपटने में कमजोरी और मुस्लिम समर्थक रवैये के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर सीधा निशाना साधा है।मोदी ने शुक्रवार को यहां एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुम्बई के आतंकी हमले की सभी सीडी व अखबारों की कतरने लेकर सारा श्रेय लेने के लिए प्रधानमंत्री खुद अमेरिका गए थे। उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री एक कमजोर आदमी हैं और ऐसी सरकार के मुखिया हैं जिसके पास दुनिया में पनपते आतंकवाद से निपटने की कोई योजना नहीं है”।उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि दूसरों के मुकाबले इस देश पर मुसलमानों का पहला हक है। ऐसे बयानों से लगता है कि वह मुस्लिम तुष्टीकरण की दिशा में बहुत आगे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में बिना किसी धर्म-जाति के गरीब का सबसे पहला हक है। मोदी ने बंगलादेशी घुसपैठियों को भारतीय नागरिकता देने सम्बन्धी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता और केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सिर्फ कुछ वोट के लिए यह काम देश और जनता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को परिवारवाद में दिलचस्पी है और तथाकथित तीसरा मोर्चा और चौथा मोर्चा अवसरवादियों का समूह है। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा जैसी राष्ट्रवादी पार्टी या परिवारवाद व अवसरवादियों में से किसी को चुनना है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा, “लालकृष्ण आडवाणी हमारे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और यदि भाजपा केन्द्र की सत्ता में आती है तो मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आतंकवाद खत्म किया जाएगा और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी”। उत्तरप्रदेश के बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पर्याप्त जल सम्पदा और अनुकूल मौसम होने के बावजूद प्रदेश विकास की दौड़ में पीछे है।
Friday, April 10, 2009
गुलशन ग्रोवर को हरफनमौला टेपा की उपाधि
अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में आयोजित कालिदास अकादमी के मुक्ताकाशी रंगमंच पर 39वें 'टेपा सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इसमें आमंत्रित मशहूर हस्तियों पर प्रशस्ति वाचन करते हुए उन्हें विभिन्न उपाधियां दी गईं। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शिव शर्मा ने टेपा रिपोर्ट में कहा कि आज सबसे बड़ा राष्ट्रीय संकट है कि देश का पीएम कौन बनेगा। इसलिए हम टेपा पीएम की घोषणा कर रहे हैं जिसमें सभी पीएम होंगे। घोषणा पत्र जारी करते हुए डॉ. शर्मा ने मांग की कि हमारा एक अलग 'टेपुस्तान' होगा जिसकी राजधानी उज्जैन होगी। राष्ट्रीय पशु वैशाखनंदन तथा राष्ट्र पक्षी उल्लू होगा। अभिनेता गुलशन ग्रोवर पर प्रशस्तिवाचन करते हुए उन्हें 'बैड मैन' के नाम से मशहूर गुड मैन बताते हुए हरफनमौला टेपा की उपाधि प्रदान की गई।
Subscribe to:
Posts (Atom)