Tuesday, January 27, 2009

केलीफोर्निया में महिला ने लगाया अट्ठा

एक अमरीकी महिला ने कैलिफ़ोर्निया के लॉस एंजेलेस में आठ बच्चों को जन्म दिया। दुनिया में ऐसा दूसरी बार ही हुआ है कि किसी महिला ने आठ जीवित बच्चों को जन्म दिया है। छह लड़कों और दो लड़कियों का वज़न 1.8 पाउंड और 3.4 पाउंड के बीच है और वे स्वस्थ हैं। लॉस एंजेलेस के बेलफ़्लावर इलाक़े के अस्पताल की प्रवक्ता ने बताया कि पाँच मिनट के भीतर महिला ने बच्चों को जन्म दिया। इस महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है और इन्होंने अनुरोध किया है कि इन बच्चों के जन्म के बारे में केवल सीमित जानकारी ही सार्वजनिक की जाए। समय से पहले जन्म होने के कारण तीन बच्चों को मदद की ज़रूरत है जबकि बाक़ी सभी अच्छी हालत में हैं। दुनिया में पहली बार टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने आठ जीवित बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से एक बच्चे की एक हफ़्ते बाद मृत्यु हो गई थी। लेकिन बाक़ी सभी बच्चे स्वस्थ हैं और पिछले दिसंबर माह में ही उन्होंने अपना दसवाँ जन्मदिवस मनाया है।