Saturday, October 3, 2009

सगाई रोकने के लिए बहन की बेटी को फेंक दिया

अपनी सगाई रोकने के लिए एक लड़की ने अपनी बहन की 3 साल की बेटी को गोराई खाड़ी में फेंक दिया। चार कोप पुलिस ने नीतू शर्मा नामक इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नीतू अपनी बहन दीपमाला के साथ चारकोप के सेक्टर सात में रहती थी। नीतू की गुरुवार को सगाई थी, पर उसकी जिस लड़के के साथ सगाई होनी थी, उसे वह चाहती नहीं थी। इसलिए नीतू ने सोचा कि कुछ इस तरह की साजिश रची जाए कि आज सगाई किस तरह टल जाए। इसके लिए उसने अपनी बहन की तीन साल की बेटी श्रेया को बहाने से लिया और फिर उसे गोराई में खाड़ी के नीचे फेंक दिया। संयोग से उधर से गुजर रहे एक राहगीर करीम खान ने उसकी यह हरकत देख ली। उसने फौरन चारकोप पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में नीतू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्रेया को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।