Friday, October 2, 2009

सेक्स महिलाओं को देता है खुशहाल जीवन

लंदन. सफल सेक्स महिलाओं को स्वस्थ और खुशहाल जीवन देता है। जी हां यह सही है ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि जिन महिलाओं का सेक्स जीवन सुखद होता है वे अधिक सकारात्मक ऊर्जा से लवरेज होती हैं और ऐसी महिलाएं अपने परिवार को भी अच्छे से चलाती हैं। अपने इस शोध में वैज्ञानिकों ने 20 से 65 साल की 295 महिलाओं के सेक्स जीवन का अध्ययन किया। वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन महिलाओं ने एक माह में दो से ज्यादा बार सफल सेक्स किया वे ऐसा न कर पाने वाली महिलाओं की तुलना में ज्यादा स्वस्थ्य थी। इसके साथ ही शोध में यह भी पता चला कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए यौन संतुष्टि बहुत महत्वपूर्ण होती है। ऑस्ट्रेलिया के मोनाश यूनिवर्सिटि के महिला स्वस्थ्य कार्यक्रम से जुड़ी वैज्ञानिक डॉ. सोनिया डविशन ने कहा कि हम इस शोध से महिलाओं के स्वस्थ और यौन संतुष्टि के बीच के संबंध को जानने की कोशिश की। हमने यह पाया कि जिन महिलाओं का सेक्स जीवन संतुष्ट नहीं होता उनमें सकारात्मक ऊर्जा की कमी होती है और उनका जीवन दुखद हो जाता है।