Wednesday, August 19, 2009

मुंबई में स्कूल बस में आग लगी 25 बच्चे झुलसे

नवी मुंबई के नजदीक पनवेल स्थित एक स्कूल की बस में आग लगने से 25 बच्चे बुरी तरह झुलस गए। इसमें से कुछ बच्चों की हालत बेहद नाजुक है। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक बच्चे के 90 प्रतिशत तक जले होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के सीकेटी पब्लिक स्कूल की बस रोज की तरह बच्चों को उनके घर से स्कूल ले जा रही थी। बस में करीब 40 बच्चे थे। मुंबई-पुणे हाइवे पर बस में अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे पूरी बस में फैल गई। इस बीच कुछ बच्चे बस से बाहर उतर आए, लेकिन कुछ उसी में फंसे रह गए। इस हादसे में 25 बच्चे झुलस गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।