Saturday, December 20, 2008

केन्द्र सरकार ने हलफनामा पेश किया कि सोनिया भी बन सकती है प्रधानमंत्री

केन्द्र सरकार ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री बन सकती है, इसमें किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं है। राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा की ओर से दाखिल याचिका के जवाब में केन्द्र सरकार ने यह हलफनामा पेश किया है। मोर्चा ने कहा है कि विदेशी मूल का कोई व्यक्ति क्या देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन हो सकता है। याचिका पर गत 17 दिसम्बर को सुनवाई होनी थी, लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया। संप्रग सरकार के हलफनामे के अनुसार विदेशी मूल के भारतीय होने के कारण, किसी भी भारतीय नागरिक को देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन होने से रोका नहीं किया जा सकता है।गौरतलब है कि सरकार द्वारा पेश हलफनामे के अनुसार भारतीय संविधान किसी विदेशी मूल के भारतीय नागरिक और भारतीय नागरिक के बीच कोई भेदभाव नहीं करता है। जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी ने केन्द्र में सरकार बनाने का अपना दावा उस समय वापस ले लिया था जब विपक्ष के कई लोगों ने उनके प्रधानमंत्री बनने पर गहरी नाराजगी जाहिल कि थी जिसके बाद उन्होंने पीएम का पद त्याग दिया था।