Wednesday, April 29, 2009

सहकर्मी को कपड़े बदलते हुए फिल्माने की कोशिश महंगी पड़ी डॉक्टर को

स्पेन में अपनी महिला सहकर्मी को कपड़े बदलते हुए फिल्माने की कोशिश एक डॉक्टर को महंगी पड़ी। पोल खुलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर ने महिला को कपड़े बदलते हुए शूट करने के लिए अनूठी तरकीब लगाई। उसने बड़ी चालाकी से पेन में कैमरा लगाकर अपनी कोट की जेब में फिट कर दिया। फिर महिला के कपड़े बदलने के ठीक पहले उसने कोट को कमरे में टांग दिया। महिला जब कपड़े बदलने के लिए कमरे में पहुंची, तो उसे कोट की जेब में लगे अजीब से पेन पर शक हुआ। उसने जब पेन को गौर से देखा तो सारा माजरा उसकी समझ में आ गया। महिला ने तुरंत पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया है।