Monday, April 13, 2009

सैमसन ओबामा को ब्रिटेन ने कर दियावीसा देने से इनकार

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के सौतेले भाई सैमसन ओबामा को ब्रिटेन ने वीसा देने से इनकार कर दिया। वह एक सेक्स स्कैंडल में शामिल थे और इस बारे में उन्होंने झूठ बोला था। सैमसन, बराक ओबामा के पिता बराक सीनियर की पहली पत्नी के बेटे हैं। बराक ओबामा दूसरी पत्नी से पैदा संतान हैं। सैमसन 41 साल के हैं जबकि बराक ओबामा 47 साल के हैं। सैमसन की मां ब्रिटेन के बर्कशर में रहती हैं। सैमसन अपनी मां के पास वहां रहने गए थे। नवंबर में सेक्स स्कैंडल हुआ। इस बारे में सैमसन पर आरोप लगा। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने इस आरोप से इनकार किया और अपना नाम हेनरी एलू बताया। खैर, पुलिस ने उसका डीएनए, फिंगरप्रिंट और फोटोग्राफ ले लिए। इसके बाद सैमसन केन्या चले गए। अब वह फिर अपनी मां के पास ब्रिटेन आना चाहते थे। उन्होंने अपने नाम से टूरिस्ट वीसा की मांग की। मगर ब्रिटेन की पुलिस ने जब उसके डीएनए आदि का मिलान किया तो वह हेनरी से मेल खा गया। साफ था कि उसने ब्रिटिश पुलिस से नवंबर में सेक्स स्कैंडल के बारे में झूठ बोला था। इसलिए अधिकारियों ने उन्हें वीसा देने से इनकार कर दिया। सैमसन ने दावा किया कि उनका पासपोर्ट चुरा लिया गया था और नैरोबी में उनका व्यापार है। लेकिन पिछली रात इसका भी खुलासा हो गया कि उसके द्वारा इस बारे में दिए गए कागजात भी फर्जी थे। इस प्रकरण से बराक ओबामा की बड़ी किरकरी होगी। ओबामा ने अपने इस सौतेले भाई को जनवरी में शपथ ग्रहण के दौरान वाइट हाउस आने की इजाजत दी थी।