Friday, May 22, 2009

6 बच्चों को एक साथ जन्म

बेलफास्ट।। उत्तरी आयरलैंड में एक अस्पताल में एक महिला ने 6 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। पिछले 20 सालों बाद यह मौका आया है, जब किसी महिला ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया है। डॉ. क्लिफोर्ड मेयेस ने शुक्रवार को कहा कि महिला ने 4 लड़कियों और 2 लड़कों को जन्म दिया। इन बच्चों का जन्म ऑपरेशन से किया गया। मेयेस ने कहा कि बच्चों को आईसीयू में रखा गया है।