Monday, June 15, 2009

अय्याश बाप का बेटे ने कर दिया मर्डर

अय्याश बाप को रास्ते से हटाने के लिए बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में संपत्ति का विवाद भी बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार रात को अलीपुर के रहने वाले 65 साल के रघुवीर सिंह की उसके ही घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। इस पर रघुवीर सिंह का बेटा सतीश प्रकाश टूट गया। उसने हत्या की बात कबूल कर ली। हत्या में उसका साथ देने वाले उसके दोस्त सोहेल को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि रघुवीर सिंह से उसके घर वाले परेशान थे। क्लर्क बेटे को पिता का अय्याश होना कबूल नहीं था। इस पर पिता ने संपत्ति का हिस्सा बेटी को देने की ठान ली। शुक्रवार की रात को घर के ग्राउंड फ्लोर में सो रहे रघुवीर सिंह को सतीश और सोहेल ने गला दबाकर मार डाला।