Tuesday, June 23, 2009

एमटीवी रोडीज़ की प्रतियोगी का विडियो

एमटीवी के मशहूर रिऐलिटी शो रोडीज़ की एक प्रतियोगी का कथित सेक्स विडियो इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इंटरनेट पर इसे काफी सर्कुलेट किया जा रहा है। इस विडियो क्लिप में जो लड़की दिखाई दे रही है वह हू-ब-हू एमटीवी रोडीज की प्रतियोगी तमन्ना की तरह लग रह है। यही कारण है कि यह विडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि एमटीवी रोडीज़ शो के दौरान भी तमन्ना काफी सुर्खियों में रही थीं। शो एक दूसरी प्रतियोगी पलक के साथ हुई गाली-गलौज, लड़ाई-झगड़े और शो के विनर नॉमन के साथ नजदीकी के कारण तमन्ना को काफी पॉप्युलैरिटी हासिल हुई थी। तमन्ना शो में ही नहीं, बल्कि शो देखने वालों के बीच भी काफी पॉप्युलर हो गई थीं। तमन्ना चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और अब वह कथित विडियो के चलते सुर्खियों में हैं। 37 सेकेंड की यह क्लिप विडियो शेयरिंग वेबसाइट रेपिडशेयर और इजीशेयर साइटों पर डाली गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस विडियो में नजर आ रही लड़की तमन्ना ही है या और कोई और। लेकिन विडियो वाली लड़की ने गले में एक काले धागे में बंधा एक पेंडंट पहना हुआ है, ऐसी ही पेंडंट तमन्ना भी शो के दौरान पहने रहती थी।