Sunday, June 7, 2009

रूस में सड़कें साफ कर रहा है भारतीय ऐक्टर

अपनी प्रेमिका के लिए करियर को दांव पर लगाकर रूस में जा बसा एक भारतीय ऐक्टर इस कदर बदहाली में पहुंच गया कि उसे दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। अरमान कुमार झा इन दिनों अपनी रूसी पत्नी और बेटी के साथ चीनी सीमा से सटे दूरदराज के शहर उसूरिस्क में रह रहे हैं। पर तंगी इस कदर है कि उन्हें सड़कों पर झाड़ू लगाकर अपना गुजारा करना पड़ा रहा है। रूस आने से पहले अरमान ने भारत में स्टेज पर कई रोल किए थे और ऐक्टिंग के क्षेत्र में उनका बेहतर भविष्य नजर आ रहा था। तभी वह रूसी लड़की कैरोलीना से मुंबई में मिले। दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने वैदिक रीति के अनुसार शादी रचा ली। मगर कैरोलीना भारत के गर्म मौसम में खुद को अजस्ट नहीं कर पाईं और रूस लौट गईं। कुछ समय बाद अरमान भी रूस पहुंच गए, लेकिन रूसी भाषा न जानने के कारण उन्हें वहां नौकरी नहीं मिली। थोड़े दिनों में उनके सारे पैसे खत्म हो गए। हालत बुरी होने पर उन्हें सड़क की सफाई का काम करने को मजबूर होना पड़ा।