Monday, March 9, 2009

गाने की आवाज तेज होने से भाई की हत्या

घर में शुरू सी. डी. प्लेयर के गाने की आवाज को लेकर दो सगे भाईयों के बीच इस कदर झगड़ा हुआ की एक भाई को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना के बाद से हत्यारा भाई फरार हो गया है। एक कंस्ट्रक्शन फर्म में काम करनेवाले संतोष जाधव व सदानंद जाधव नामक दोनों सगे भाई ठाणे जिले के विरार पश्चिम में रहते थे। गत बुधवार को सदानंद ने नया सी. डी. प्लेयर खरीदा। सदानंद सी. डी. प्लेयर में जोरों पर गाना सुनता था। गाने की आवाज तेज होने की बात को लेकर दोनों भाईयों के बीच कई बार कहासुनी हो गई थी। शनिवार को दोनों भाईयों की छुट्टी थी और वे घर में ही थी। दोपहर के खाने के बाद संतोष सोने गया तो सदानंद ने सी. डी. प्लेयर पर गाना लगा दिया। गाने की आवाज तेज होने के चलते गुस्साया भाई संतोष रसोई में रखे चाकू से वार कर दिया। परिणामस्वरूप गंभीर जख्मी सदानंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों को घटनास्थल पर देख हत्यारा भाई संतोष जाधव भाग खड़ा हुआ। विरार पुलिस ने संतोष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।