Tuesday, January 27, 2009

धुलाई मशीन ठीक नहीं करने वाले मेकेनिक का किया अपहरण

एक महिला को वाॅशिंग मशीन बंद रहना इतना नागवार गुजरा की उसने मेकेनिक का ही अपहरण कर लिया। स्पेन में वाशिंग मशीन खराब हो गई। वह तीन हफ्ते तक यूं ही पड़ी रही। इससे इतनी परेशान हुई कि मशी न ठीक कराने के लिए कानून हाथ में ले लिया। उसे कपड़े साफ करवाने के लिए दोस्तों पर निर्भर रहना पड़ता था। सो उसने एक एंजीनियर को किडनैप कर लिया। उसे कमरे में बंद कर कहा कि जब तक मशीन ठीक नहीं होती वह यहीं पड़ा रहेगा। अगर निकलना चाहता है तो पुलिस को 999 पर कॉल कर बुलाना होगा। दरअसल फॉक्स का दुखड़ा कोई नहीं सुन रहा था। उस एंजीनियर ने पुलिस को तो कॉल नहीं किया, पर बाद में अपने मैनिजर को फोन किया। मैनिजर ने पुलिस से संपर्क किया। बाद में फॉक्स को नई मशीन दिलवाई गई। पुलिस ने इस मामले पर कॉमेंट करने से मना कर दिया। फॉक्स ने हालांकि इस हरकत पर शर्मिंदगी जताई। साथ ही कहा कहा कि उसके पास इसके सिवा और कोई चारा नहीं था। वाशिंग मशीन में अक्टूबर से प्रॉब्लम शुरू हुई थी। उन्होंने सर्विस एंजीनियर को बुलवाया था। उसने कहा कि मशीन के अंदरूनी भाग में कुछ प्रॉब्लम थी जिसे उसने ठीक कर दिया है। पर क्रिसमस आते आते उसमें फिर से खराबी आ गई। इसके बाद फिर कंपनी वालों ने उनसे संपर्क साधने की जहमत भी नहीं उठाई। 2 जनवरी को एक मैकेनिक आया और फिर से वही रटा रटाया जवाब कि मशीन के कंप्यूटर में कोई खराबी है। इसके मोटर को बदलने की दरकार है। मैकेनिक ने वादा किया कि वह 9 जनवरी तक वापस आएगा, लेकिन आया 13 जनवरी को आए। लेकिन मशीन ठीक नहीं हुई। फिर से बुलवाने पर अतिरिक्त पैसे की मांग होने लगी। बकौल फॉक्स: बार बार की इन गतिविधियों से थक चुकी थी। अंत में मुझे उसका अपहरण करना पड़ा। NBT